फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को लेकर लामबंद हुए किसान

विज्ञापन
Farmers mobilized for Bharat Band - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
नए कृषि कानूनों को के विरोध में मंगलवार को भारत बंद को लेकर किसानों के अलावा दूसरे संगठन भी लामबंद हो गए हैं। बंदी को व्यापारी संगठनों, रोडवेज यूनियन, बार एसोसिएशन, सर्व कर्मचारी संघ एवं मंडी यूनियनों ने अपने समर्थन देते हुए मंगलवार को कारोबार बंद रखने के ऐलान किया है। वहीं, प्रशासन ने बिजली-पानी, बस सेवा समेत सभी सरकारी सेवाएं सामान्य रहने का दावा करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की नागरिकों से अपील की है। किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार सुबह 8: 00 बजे लाजपतराय चौक पर सभी संगठनों के लोग एकत्रित होंगे। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने परशुराम चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार के भारत बंद को सफल बनाने के लिए सोमवार को शहर के स्वामीदयाल मंदिर में विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। बैठक में बार एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र सिंह मैहड़ा ने कहा कि किसानों के समर्थन में वकील मंगलवार को अपना वर्क सस्पेंड रखेंगे। वहीं, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल किसानों के साथ हैं। मंगलवार को शहर के सभी बाजार बंद रहेंगे । भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष जगबीर घसोला ने आमजन से बंद को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया, सब्जी मंडी प्रधान नितिन जांघू, किसान जनहित संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान, सत्यवान सिंह, राजबीर सिंह, सांगवान खाप से सूरजभान कन्नी प्रधान, स्वर्णकार यूनियन प्रधान सुरेश सोनी व सरपंच दलबीर गांधी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सोमवार को शहर के परशुराम चौक पर इंटक के पदाधिकारियों ने शहर के परशुराम चौक पर केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। संगठन जिला प्रधान सुशील कुमार ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापिस लेने की मंाग की।
शहर में 16 स्थानों पर नाकेबंदी, पुलिस बल तैनात
बंद को लेकर आमजन को कोई परेशानी न हो इसको लेकर दिनभर अधिकरियों की बैठक हुई। पुलिस अधिकारियों ने बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए 16 स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। शहर के हर मेन प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने बंद के दौरान आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

ये बोले संगठनों के पदाधिकारी
फौगाट खाप की ओर से बंद का पूर्णतया समर्थन रहेगा। खाप किसान संगठनों के साथ है। किसानों की मंागें जायज हैं। सरकार को किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए।
-बलवंत नंबरदार, प्रधान फौगाट खाप-19
मंगलवार को बंद को सफल बनाने के लिए सब्जी मंडी बंद रहेगी। सब्जी मंडी में दुकानदार प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। मंडी आढ़ती किसानों के साथ हैं।
-नितिन जांघू, राज्य प्रधान, सब्जी मंडी यूनियन
अनाज मंडी पूर्णतया बंद रखी जाएगी। आढ़तियों का पूर्णतया सहयोग रहेगा। सरकार को किसानों की मंागे सुननी होगी।
-रामकुमार रिटोलिया, प्रधान, अनाज मंडी
काठमंडी के व्यापारी किसानों के बंद का समर्थन करते हैं। मंगलवार को काठमंडी बंद रहेगी। मंडी दुकानदार बंद में पूर्णतया सहयोग करेंगे।
-राजकुमार, प्रधान, काठमंडी
सर्वकर्मचारी संघ, महासंघ और संयुक्त कर्मचारी मंच ने बंद का समर्थन किया है। मंगलवार को दोपहर लंच के समय कर्मचारी संगठन एकजुट होकर किसान संगठनों को समर्थन करेंगें।
-राजकुमार घिकाड़ा, प्रधान सर्वकर्मचारी संघ
ये बोले अधिकारी
बिजली-पानी आपूर्ति चालू रहेगी
बिजली निगम के एसडीओ घनश्याम का कहना है कि बिजली आपूर्ति आम दिनों की तरह से चालू रहेगी। कर्मचारी नियमित रूप से काम करेंगें। लोगों को बिजली संबंधी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा का कहना है कि पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होगी। रूटीन में पानी की सप्लाई की जाएगी।
बंद के दौरान डिपो से आम दिन की तरह बस सेवाएं चालू रहेंगी। सभी रूटों पर बसें चलेंगी। कर्मचारी नियमित रूप से बसें चलाएंगे। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-धनराज कुंडू, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
चरखी दादरी-बठिंडा रेलमार्ग पर प्रतिदिन करीब 20 ट्रेन चलती हैं, जो फिलहाल कोरोना महामारी के चलते बंद हैं। इस समय इस रेलमार्ग पर मालगाड़ी ही चल रही हैं, जो बंद के दिन मंगलवार को भी रूटीन में चलेंगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक, बालकिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें