फोटो 19- एसडीएम को ज्ञापन सौंपने से पूर्व कस्बे में रोष मार्च निकालते किसान। संवाद
खाद की कमी और मुआवजा संबंधी मांगें उठाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। किसानों ने डीएपी खाद की कमी और बाजार में महंगे दाम पर बिकने की समस्या व खाद के साथ अन्य सामान देने पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले किसानों ने कस्बे में रोष मार्च निकाला।
किसानों का कहना है कि डीएपी खाद की कमी से फसलों की बिजाई प्रभावित हो रही है। निजी विक्रेता उनसे मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इस कारण किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि सरकार तुरंत हस्तक्षेप कर डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करे। खाद केवल सरकारी निर्धारित दर पर ही किसानों को उपलब्ध करवाई जाए।
इसके साथ ही किसानों ने वर्ष 2023 का बकाया मुआवजा भी शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर डीएपी संघर्ष समिति से जुड़े किसान हरपाल भांडवा, राज कुमार हड़ौदी, रघुवीर काकडोली, सुमेर कारी धारणी, आनंद वालिया, नसीब मोद, करतार गोपी मौजूद रहे।