फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंडी में एक काउंटर पर बायोमेट्रिक मशीन न चलने से किसानों को उठानी पड़ी परेशानी

Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
परिसर में रखे गेहूं को उठाता ट्रैक्टर लोडर।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में फसल खरीद को लेकर किसानों को दूसरे दिन जहां सर्वर ठीक चलने से राहत की सांस मिल सकी लेकिन गेट नंबर दो पर बने गेटपास काउंटर पर बायोमेट्रिक नहीं चलने से कुछ किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मंडी में लगातार बढ़ रही गेहूं की आवक के साथ ही खरीद और उठान प्रक्रिया में तेजी आने से आढ़तियों को भी राहत मिली है। परेशान किसानों का कहना है कि बायोमेट्रिक नहीं चलने से अब उन्हें सत्यापन के लिए दोबारा चक्कर लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


अनाज मंडी में भले ही उठान व खरीद प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली हो लेकिन लगातार दो दिनों से खरीद काउंटर के बायोमेट्रिक मशीन में आई तकनीकी खराबी किसानों के गले की फांस बनी रही। इसके कारण गेट नंबर दो पर पहुंचे किसानों को दस्तावेज सत्यापन करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गेट नंबर एक पर बने काउंटर पर सर्वर ठीक होने के बाद किसानों को राहत की सांस मिल पाई। गेटपास कटने से वंचित किसानों का कहना है कि भले ही फसल आढ़तियों के पास डाल दी गई हो, लेकिन दोबारा से सत्यापन करवाने के लिए स्वयं या नॉमिनी को बायोमेट्रिक करवाने के लिए आना पड़ेगा।
लगातार बढ़ रही गेहूं की आवक
दूसरी तरफ दादरी की नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। इससे मंडी परिसर में गेहूं की पहाड़नुमा ढेरियां लगने लगी हैं। हालात ऐसे बने हैं कि गेहूं को उठाने के लिए ट्रैक्टर लोडर की मदद लेनी पड़ रही है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि बायोमेट्रिक मशीन नहीं चलने के कारण हमनें किसानों का आंकड़ा ऑफलाइन दर्ज कर वाहनों को खाली करवा दिया है ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर 1801 किसानों के गेटपास जारी करने के बाद 81,420 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई है। जबकि खरीद एजेंसियों ने 37 हजार 307 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन

बॉक्स :

मंडी एवं खरीद केंद्र काटे गए गेट पास दर्ज की गई आवक खरीद का आंकड़ा
दादरी 761 33,935 21,926
बाढड़ा 283 12,932 1,055
झोझूकलां 100 5,172 2,787
बौंदकलां 365 15,309 8,221
बेरला 116 4,933 00
छपार 176 9,139 3,318
- - -
कुल 1801 81,420 37,307

वर्सन :
अनाज मंडी में गेहूं की खरीद और उठान प्रक्रिया सुचारू चल रही है। किसानों और आढ़तियों को किसी परेशानी का सामना नहीं करने देंगे।
सतीश सैनी, मैनेजर, हैफेड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें