फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसानों ने उचित मुआवजा के लिए डीआरओ को सौंपा ज्ञापन

Mon, 30 Dec 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि से झिंझर गांव के खेतों में खड़ी फसल को पहुंचा नुकसान, सोमवार को दादरी लघु सचिवालय पहुंचा किसानों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। ओलावृष्टि से बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए गांव झिंझर के किसान सोमवार को दादरी लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिये सरकार से प्रभावित फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की गई।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि प्रभावित फसल की शीघ्र गिरदावरी करवा कर उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। किसान सभा सचिव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि शुक्रवार रात को झिंझर सहित कोहलावास, सांजरवास, सांवड़, जयश्री आदि गांवों में ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों, सब्जी आदि फसल को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों आदि फसलेंं बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से फसल काे हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है।
डीआरओ ने किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र क्षतिपूर्ति पोर्टल को खुलवा दिया जाएगा। पोर्टल के खुलते ही किसान फसल के नुकसान का विवरण दर्ज करवाएं। ज्ञापन सौंपने के दौरान झिंझर के पूर्व सरपंच कल्लीराम, राजेश, रामधारी, जीतू, नरेश, शमशेर, अनूप, रामबीर, संजय कुमार, कृष्ण, इंद्र सिंह उपस्थित रहे।
फोटो 24
झिंझर गांव में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें