फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने काला दिवस मनाकर फूंका पीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर कितलाना टोल पर बुधवार को किसानों और मजदूरों ने काला दिवस मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया। धरने पर महिलाएं काली चुनरी ओढ़कर तो युवा और बुजुर्ग बाजुओं और माथे पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे। किसानों ने धरनास्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसान आंदोलन की चर्चा आज दूर दूर तक है। आजादी के बाद हिंदुस्तान में ये पहला आंदोलन है जो इतना लंबा और शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में 450 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। सर्दी की भीषणता झेलने के बाद किसान आज 40 डिग्री से अधिक तापमान में अपनी वाजिब मांग पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार निष्ठुर बनी हुई है।
कितलाना टोल पर धरने के 153वें दिन कांग्रेस, इनेलो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी समर्थन देने पहुंचे। खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, फौगाट खाप उन्नीस के प्रधान बलवंत नंबरदार, श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, किसान सभा के मास्टर शेर सिंह, गंगाराम श्योराण, सुभाष यादव, रामफल देशवाल, शकुंतला, कस्तूरी डोहकी, निर्मला पांडवान ने बुधवार को धरने की अध्यक्षता संयुक्त रूप से की। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
बुधवार को धरनास्थल पर सूरजभान सांगवान, रणधीर घिकाड़ा, सुरेश फौगाट, राजू मान, शमशेर फौगाट, एडवोकेट संजीव तक्षक, वीरेंद्र डूडी, अमित सांगवान, कमल प्रधान, राजसिंह बिरही, पंवार खाप से महाबीर मास्टर, सुरेंद्र कटारिया, राजकुमार हड़ौदी, ओमप्रकाश, अनोखी मंदोली, सज्जन डांडमा, रणधीर कुंगड़, अपूर्व यादव, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें