फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को समय पर बीज मिल रही न खाद, फसल बेचने के लिए भी लगाई नई शर्तें : अजय चौटाला

Wed, 25 Mar 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव मांढी में लोगों के साथ डॉ. अजय सिंह चौटाला।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश की जनता को लूटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री केवल झूठी बातें करके लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


अजय सिंह चौटाला बुधवार को गांव द्वारका, धारणी, भांडवा पहुंचे। बाद में वे गांव मांढी हरिया में स्वर्गीय भूप सिंह के बेटे की शादी में शामिल हुए। अजय चौटाला ने कहा कि विदेशी नंबरों से रोजाना कारोबारियों से फिरौती मांगी जा रही है। किसानों को न समय पर बीज और न ही खाद मिलती है। मंडी में फसल बेचने के लिए नई शर्तें लगा दी।
अजय चौटाला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह हरियाणा में आकर 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की बातें करते हैं, जबकि सच तो यह है कि प्रदेश भर की मंडियों में किसानों को फसल पर एमएसपी नहीं मिला है।
विज्ञापन


अजय चौटाला ने कहा कि लोगों को गुमराह कर रही भाजपा सरकार से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय जजपा का होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित में लड़ाई लड़ने में पूरी तरह विफल है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अंडर टेबल भाजपा के साथ हाथ मिलाकर काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में घरेलू गैस की किल्लत है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार की खाई भरने के लिए सरकार कोई काम नहीं कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, जजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान चरखी, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका, सज्जन बलाली, हलका अध्यक्ष विजय श्योराण, राकेश कलकल, प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र हुई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें