फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी गाय की खरीद पर किसानों को मिल रहा 25 हजार का अनुदान : डॉ. बलवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय की खरीद पर सरकार 25 हजार रुपये तक अनुदान देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम भी किसानों को निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सरकार की इस योजना से किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ-साथ स्वदेशी गाय खरीदने में मदद मिलेगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डाॅ. बलवंत सहारण ने जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश में हरियाणा पहला राज्य है, जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल की गई है। प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य खानपान को बदलना है। प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन प्लांट लगाने वाले किसानों के लिए पोर्टल बनाया जाएगा। इस पर जमीन की पूरी जानकारी देने के साथ किसान स्वेच्छा से फसल विविधीकरण अपनाने के बारे में जानकारी देंगे। इस प्रकार विभाग के पास पूरी जानकारी होगी तो उसकी आसानी से मॉनीटरिंग की जा सकेगी। प्राकृतिक खेती के तहत किसी भी तरीके के कृषि रसायन या उर्वरक का प्रयोग नहीं किया जाता है, बल्कि इसकी पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक संसाधनों पर ही निर्भर करती है। सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रदेशभर में प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें