फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने से खफा किसानों ने सतनाली रोड किया जाम

विज्ञापन
दगड़ौली में धरना देते विभिन्न गांवों के किसान।
विज्ञापन
झोझूकलां। बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने से परेशान विभिन्न गांवों के किसानों ने सोमवार को दगड़ौली में सतनाली मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक मुख्यमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। किसानों ने झोझूकलां थाना प्रभारी और एसडीओ का आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला। साथ ही चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो वो और कड़े कदम उठाने को विवश हाेंगे।
विज्ञापन

किसान नेता विक्रांत ने बताया कि किसानों को लंबे समय से ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इस विषय में समय-समय पर अधिकारियों को अवगत कराया गया है। किसान प्रतिभूति राशि भी काफी समय पहले विभाग को जमा करवा रखी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सोमवार को रूदड़ौल, दगड़ौली, कादमा, गोपालवास, माईकलां, रामबास, ऊण, पिचैापाखुर्द, कुब्जानगर आदि गांवों के किसानों ने दगड़ौली में सतनाली सड़क मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान किसान धरने पर भी बैठ गए।
विज्ञापन

जिला पार्षद अशोक कादमा ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समर्थन दिया और विभाग से जल्द समस्या हल करने की मांग की। इस दौरान मौके पर पहुंचे बिजली निगम झोझूकलां से एसडीओ ने किसानों से बातचीत की। दोपहर बाद 3:45 पर किसानों ने जाम खोल दिया।
- किसान बोले: पोल लगाकर तार डालनी भूला विभाग
किसान इंद्र, मुकेश, सूरजभान, अतर, रामप्रकाश, रणधीर, सत्यप्रकाश, पूर्व सरपंच दलबीर, दयानंद, सुरेंद्र सत्यवीर, विकास, श्रीकांत, सलूक सिंह, राजेश, जयवीर, दिलबाग, संजय, चांदवीर, कृष्ण फौजी, बीडीसी गुणपाल, सुमेर सिंह आदि ने अधिकारियों को बताया कि किसानों ने वर्ष 2014 से 2018 की समयावधि में बिजली विभाग में ट्यूबवैल कनेक्शन के लिए प्रतिभूति राशि जमा करवा दी थी। इन किसानों का कहना है कि विभाग द्वारा बिजली के पोल लगा दिए गए हैं लेकिन तार नहीं लगाई जा सकी हैं।
-एक सप्ताह पहले झोझूकलां बिजली सब स्टेशन में दिया था धरना
प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि एक सप्ताह पहले उन्होंने इसी मांग को लेकर झोझूकलां बिजली सब स्टेशन में धरना भी दिया था। किसानों का कहना है कि वो कई साल से केवल बारिश के भरोसे खेती कर रहे हैं। सिंचाई का साधन नहीं होने के कारण फसल पैदावार भी कम मिल रही है जिससे किसान आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन


फोटो 22 दगड़ौली में धरना देते विभिन्न गांवों के किसान। स्रोत: ग्रामीण
फोटो 23 बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शन कारी। स्रोत: ग्रामीण
फोटो 24 प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने मौके पर पहुंची पुलिस टीम। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें