फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजूर की खेती पर किसान को मिलेगा 1.40 लाख का अनुदान: उपायुक्त प्रीति

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार किसानों को खजूर की खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 1.40 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से अनुदान दे रही है, जिसका किसानों का लाभ उठाना चाहिए। उपायुक्त प्रीति ने यह अपील की है। उन्होंने बताया कि रेतीली जमीन में खजूर के पौधे बहुत जल्दी फल देते हैं। दक्षिण हरियाणा की जमीन के लिए खजूर की खेती सबसे उपयुक्त है। किसान खजूर के अलावा किन्नू, माल्टा, नींबू, बेर, अमरूद, अनार व खजूर आदि लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की यह योजना दक्षिण हरियाणा के किसानों के लिए उत्तम है। योजना के तहत एक किसान अधिकतम दस एकड़ तक अनुदान का लाभ ले सकता है। खजूर की बाजार में अच्छी डिमांड है। योजना का लाभ लेने के लिए फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें