फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसान संगठनों ने रोष मार्च निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Aug 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को किसान भवन में जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हांसी में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। बैठक के बाद किसानों ने मांगों के लिए उपमंडल अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बैठक में भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से मांग रखने वाले किसानों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से करना चाहिए। किसानों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने हांसी की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की ओर से की गई कथित जातिगत टिप्पणी पर भी किसानों ने नाराजगी जताई।
भाकियू नेताओं ने कहा कि किसी भी जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी समाज में आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसी टिप्पणियां किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसानों और आम जनता में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

भाकियू किसानों के हितों और सम्मान की लड़ाई जारी रखेगी। बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम एसडीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाकियू महासचिव राधेश्याम शर्मा, आनंद वालिया, रामअवतार लाड, धर्मपाल सिंह, कमल सिंह हड़ौदी, गिरधारी मोद, सतबीर सिंह, बलवान सिंह, कमलजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें