चरखी दादरी। एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात की।
जगबीर घसौला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके पास अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। उसने कॉल रिसीव की तो दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। उक्त व्यक्ति ने उसे जनहित के मुद्दों पर चुप रहने को कहा। कुछ देर बाद दोबारा से उसके पास कॉल आई और रंगदारी के रूप में पैसे देने की बात कही। किसान नेताओं ने इस बारे में सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान किसान संगठन के प्रदेश महासचिव रणबीर, भूप सिंह दलाल धारणी, ट्रैक्टर यूनियन प्रधान राजेंद्र डागर, जिला संरक्षक यादवेंद्र डूडी,जिला महासचिव जगदेव सिंह कलकल, सूबेदार सुखबीर सिंह, सूबेदार राजपाल सिंह, चांद सिंह, लीलूराम कलाली, जगबीर बलकरा मौजूद रहे।