झोझूकलां (चरखी दादरी)। चंदेनी निवासी किसान की रविवार शाम खेत में बने कुएं में गिरने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
चंदेनी निवासी विक्रम (35) रविवार शाम खेत में कृषि कार्य के लिए गया था। खेत में सिंचाई के लिए कुएं के समीप खड़े होकर पाइप लगा रहा था और उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। संतुलन खोने से विक्रम कुएं में जा गिरा। बाहर निकालने से पहले उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही काफी लोग मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। किसान की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस मामले की सूचना मिलते ही झोझूकलां पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सोमवार सुबह किसान के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। किसान शादीशुदा था और उसकी एक तीन वर्ष की बेटी है।