फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत

Mon, 02 Dec 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा, रणकौली निवासी था मृतक, बेटे के बयान पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन

दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बौंदकलां थाना पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। रणकौली पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने खेत से घर लौट रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे में रणकौली निवासी किसान की मौत हो गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने रविवार दोपहर दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में रणकौली निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनके पिता कर्मबीर (60) शनिवार सुबह करीब सात बजे घर से खेत पर गए थे। वहां जाकर दिनभर उनके पिता ने काम किया। शाम करीब छह बजे घर लौटने के लिए वह खेत से चले थे। सुरेंद्र ने बताया कि खेत और घर की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। इसी दौरान जब उनके पिता पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों के सूचित करने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान कर्मबीर को बौंदकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंची बौंदकलां थाना पुलिस की टीम ने पंचनामा और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कराई। मृतक के बेटे के बयान पर रविवार को आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

- पूरे गांव में माहौल गमगीन
मृतक कर्मबीर खेती करते थे। उनकी चारों संतानें शादीशुदा हैं जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। इस हादसे से पूरे गांव में माहौल गमगीन है।

वर्सन:
मृतक कर्मबीर के बेटे सुरेंद्र के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। - पवन कुमार, प्रवक्ता, चरखी दादरी पुलिस।

फोटो 07
मृतक कर्मबीर की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
फोटो 08
दादरी के सिविल अस्पताल में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें