फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दिल्ली गया परिवार, घर से लाखों की चोरी

Mon, 06 Jul 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ड़ा। उपमंडल के गांव रामपुरा में बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी, चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली गए परिवार ने मोबाइल पर घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए और वे ऑफलाइन मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रामपुरा निवासी रामअवतार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 27 जून को अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर जनकपुरी (दिल्ली) गए हुए थे। 4 जुलाई को उनकी पुत्रवधू ने मोबाइल के जरिए घर के सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी तो सभी कैमरे ऑफलाइन मिले। इसके बाद नोटिफिकेशन चेक करने पर पता चला कि 3 और 4 जुलाई की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें