भजन संध्या के दौरान प्रस्तुति देते शिवम रावल व झूमते श्रद्धालु।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। धार्मिक संस्था सांवरिया मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव का रविवार को स्थानीय पुरानी अनाज मंडी में विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार रात को एक शाम सांवरिया के नाम भजन संध्या आयोजित की गई। दोनों ही कार्यक्रमों में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
एक शाम सांवरिया के नाम भजन संख्या में जयपुर से आई साक्षी अग्रवाल और इंदौर से आए शिवम रावल ने भजनों के माध्यम से प्रभु श्याम की महिमा का गुणगान किया। मंच संचालन दादरी से सोनू शिवरंजनी ने किया। कलाकारों ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं फाल्गुन की धमाल पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए।
मंडल के संरक्षक अर्जुन लाल भगत, विनोद गुप्ता, रामअवतार सर्राफ, गौरीशंकर हड़ौदिया, मुकेश गर्ग, प्रधान राजकुमार मित्तल, महासचिव पार्षद नवीन बिंदल, प्रेस सचिव शिवकुमार जिंदल आदि ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। श्याम बाबा की आरती कर प्रसाद वितरण किया।