फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चालान से बचने के लिए बाइक पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट

Wed, 09 Aug 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। चालान से बचने के लिए बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने का मामला सामने आया है। झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में बाइक चालक और मालिक के खिलाफ धारा 420, 483 और 120-बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सोमवार शाम झोझूकलां थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स पिछले तीन दिनों से कलियाणा क्रशर जोन में घूम रहा है। उसके पास जो बाइक है उसकी नंबर प्लेट फर्जी है। इस पर पुलिस टीम क्रशर जोन में पहुंची और संदेह के आधार पर राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर की एक बाइक को रुकवा लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान सीकर के नीम का थाना निवासी राकेश के रूप में बताई।
पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर से बाइक का असली रजिस्ट्रेशन नंबर पता किया। जिस पर बाइक पर नंबर प्लेट फर्जी होने का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि ये बाइक अलवर के छत्रपुरा निवासी लीलाराम यादव की है। वहीं, पूछताछ के दौरान राकेश ने पुलिस टीम के समक्ष बताया कि बाइक मालिक ने उसके सामने ही चालान से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें