फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं अंग्रेजी के पेपर में भी दिखा बाहरी हस्तक्षेप

विज्ञापन
राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र की दीवार से ईंटें निकालने से बनी जगह के अंदर से झांककर देखते ह? - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा 31 केंद्रों पर संपन्न हुई। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल डालने पहुंचे युवकों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन उड़नदस्तों के निरीक्षण के बावजूद किसी भी केंद्र पर यूमएसी (अनफेयर मींस केस) नहीं बना। शुरुआत में परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने सख्ती बरती, लेकिन मध्यांतर के बाद असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के अंदर तक नकल पहुंचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

शहर के अगर राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र की बात करें तो कोर्ट और फूड एंड सप्लाई कार्यालय की दीवार फांदकर युवाओं ने अंदर कमरों तक पर्ची पहुंचाई। इसी प्रकार कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर बरती गई ढिलाई का भी असामाजिक तत्वों ने पूरा फायदा उठाया। शिक्षा बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग टीम के सदस्य जयकरण ने बताया कि बोर्ड के उड़नदस्तों ने केंद्रों के अंदर व बाहरी माहौल का निरीक्षण किया गया। कुछ केंद्रों के बाहर उड़नदस्तों को भीड़ मिली। इस आधार पर केंद्रों के अंदर जाकर परीक्षार्थियों की भी जांच की गई, लेकिन किसी परीक्षार्थी से कोई पर्ची बरामद नहीं हुई।

यूं कैसे रुकेगी नकल... दादरी शहर के परीक्षा केंद्र की दीवार के पीछे गाइड खोलकर पर्चियां बनाते लोग - फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें