फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एससी समाज में वर्गीकरण करके आरक्षण लागू करने पर सीएम का आभार जताया

Sat, 19 Oct 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एससी समाज के लोगों ने वर्गीकरण करके आरक्षण लागू करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। अनुसूचित जाति जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने कहा कि 18 साल की लंबी लड़ाई के बाद सबसे पहले नायब सिंह सैनी की सरकार ने वंचित समाज के लोगों का वर्गीकरण करके आरक्षण दिया है। इससे आने वाले समय में प्रदेश के गरीबों को फायदा होगा क्योंकि वंचित समाज के विकास तक देश की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में पहली कलम से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्गीकरण करके अनुसूचित जाति के आरक्षण को दो भागों में बांटकर 10 प्रतिशत अनुसूचित वंचित वर्ग को देने का काम किया है। आज वंचित समाज का वह सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

चरखी दादरी। नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश महासचिव रमेश कुमार सोलंकी ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार राज्य में अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण के निर्णय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। सोलंकी ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय हरियाणा में डीएससी समुदाय के लोगों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण में मील का पत्थर साबित होगा। इस वर्गीकरण से आरक्षण का लाभ उन जरूरतमंद वर्गों तक पहुंच सकेगा जो इस सुविधा से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें