तंजानिया में प्रदर्शनी का उद्घाटन करते तंजानिया के राजदूत बिश्वदीप डे व टन ट्रेड की निदेशिका लत
चरखी दादरी। तंजानिया में शाबा-शाबा में आयोजित टन ट्रेड कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की एक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें किसान युवा क्लब ने जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जिसने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और तंजानिया सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल, सुधीर तंवर, विनीत पिलानिया व अधिवक्ता बबीता यादव ने बताया कि हरियाणा के विदेश सहकारिता विभाग के सलाहकार पवन चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रवाना हुआ। तंजानिया सरकार की टूरिज्म मंत्री डाॅ. पिंडी चाना के समक्ष हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से तंजानिया के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव रखा, जिसके माध्यम से हरियाणा के किसानों के जैविक उत्पादों को सीधे व तत्काल प्रभाव से तंजानिया भेजा जा सके। इस पर वहां की सरकार की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और जल्द ही सीधी उड़ान शुरू करने का आश्वासन भी मिला।
उन्होंने कहा कि यह सीधी उड़ान सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रतिनिधिमंडल में आईएएस डाॅ. शालीन, हारट्रोन के एमडी जे गणेशनन, वेयर हाउस के सीईओ डऍ. शालीन, सीएम के अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. साकेत कुमार शामिल रहे।