फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स खरीदते समय बरतें सावधानी : डीसी

Tue, 27 Oct 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
-त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

-मिठाइयों, नकली चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी में बरतें सावधानी, कम कीमत के लालच में सेहत से न करें खिलवाड़

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। त्योहारी सीजन में मिठाइयों, नकली चॉकलेट और घटिया गुणवत्ता वाले ड्राई फ्रूट्स की बिक्री पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त मनदीप कौर ने आमजन से खाद्य पदार्थों की खरीदारी में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
जिला प्रशासन की मिलावटखोरों पर पैनी नजर है। मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि दिवाली सहित अन्य त्योहारों के दौरान मिठाइयों और सूखे मेवों की मांग बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, ताजगी और पैकिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खासकर ड्राई फ्रूट्स को चमकदार और ताजा दिखाने के लिए हानिकारक रसायनों या रंगों के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है।

कम कीमत के लालच में न खरीदें मिठाइयां
उपायुक्त ने कहा कि आमजन मिठाइयां, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स खरीदने के लिए भरोसेमंद दुकानों को ही प्राथमिकता दें। केवल कम कीमत के लालच में खाद्य सामग्री खरीदने से बचें। पैक्ड खाद्य पदार्थ लेते समय पैकेट की सील, निर्माण तिथि और समाप्ति तिथि की जांच अवश्य करें। वहीं, सूखे मेवे खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, ताजगी और पैकिंग पर ध्यान दें। यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो तो उसका सेवन न करें।
विज्ञापन


मिलावटी खाद्य पदार्थ बिगाड़ सकते हैं सेहत
उन्होंने कहा कि मिलावटी मिठाइयों और दूषित खाद्य सामग्री का सेवन करने से पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की खरीदारी में लापरवाही न बरतें। उपायुक्त ने आमजन से मिलावटखोरी के प्रति जागरूक रहने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी जिला प्रशासन को देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें