फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के हालात खराब, विधायक तक को देना पड़ रहा धरना : दिग्विजय चौटाला

Sat, 12 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में जिला पदाधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता करते दिग्विजय चौटाला।
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश के हालात बुरे हैं। आलम यह है कि जनता के चुने नुमाइंदों तक को गिड़गिड़ाते हुए धरना देना पड़ रहा है। इसकी बानगी पिछले दिनों बाढड़ा बीडीपीओ कार्यालय में देखने को मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को जजपा के युवा जोड़ो अभियान के तहत दादरी पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास पर यह तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी है। गुंडागर्दी चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हुड्डा साहब ने पुत्रमोह में पड़कर घर आई लक्ष्मी गंवा दी। कांग्रेस में टिकटों का वितरण भाजपा के कहे अनुसार किया। अगर वह ऐसा नहीं करते तो कांग्रेस की 60 से अधिक सीटें आतीं।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा के युवा जोड़ाे अभियान के प्रति प्रदेश के आठ जिलों में युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा है। चारों तरफ अच्छा माहौल है, जहां भी गांवों में जाकर वह लोगों से मिल रहे हैं, सरकार की कारगुजारियां सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चुनाव में अभी साढ़े 4 साल का लंबा समय शेष है, लेकिन, जनता में मौजूदा सरकार के प्रति गुस्सा है। आज प्रदेश में अपराध चरम पर है। विकास की रफ्तार धीमी है। लोगों को अब दुष्यंत चौटाला के समय का कार्यकाल याद आ रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, राजेश फोगाट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र हुई, अजय बलोदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें