चरखी दादरी। दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल आवेदकों के पास मंगलवार को दाखिला फीस जमा कराने का अंतिम दिन रहा। हालांकि इसके बावजूद कॉलेजों में युवाओं की भीड़ नहीं उमड़ी। आलम यह है कि दो कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद भी जिले के कॉलेजों में कॉमर्स की 80 फीसदें सीटें खाली रह गई हैं। अब इन सीटों को ओपन काउंसलिंग के जरिये भरा जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ बीएससी की 76 प्रतिशत सीटें भी खाली हैं।
दो कट ऑफ लिस्ट के बाद की अगर स्थिति देखें तो सबसे अधिक रुचि बीए संकाय में दिखाई दी है। इस संकाय में दूसरी लिस्ट के बाद करीब 55 प्रतिशत सीटें खाली बची हैं। पहली लिस्ट के आधार पर करीबन 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा करवाई थी। इसके बाद कॉलेजों को दूसरी लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों के दाखिला लेने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार फिर से कई कोर्सों की सीटें खाली ही रह गईं। कॉलेज के अनुसार बात की जाए तो एपीजे महिला कॉलेज दादरी में बीकॉम संकाय की 80 सीटों में से सिर्फ 17 सीटों पर ही छात्राओं ने दाखिला लिया। वहीं, राजकीय पीजी कॉलेज दादरी में बीकॉम संकाय की 80 सीटों में से सिर्फ दो सीटों पर ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसके अलावा जनता कॉलेज की 160 सीटों में से 49 ही दाखिला के जरिये भरी गई हैं।
बीए संकाय में ये है दाखिले की स्थिति
जनता कॉलेज में बीए संकाय की 560 सीटों पर 301 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लेना सुनिश्चित किया है। एपीजे कॉलेज में बीए संकाय की 400 सीटों में से 151 पर छात्राओं ने दाखिला लिया है। राजकीय पीजी कॉलेज दादरी की बीए संकाय की 240 सीटों में से सिर्फ 67 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
26 को दाखिला लेने का आखिरी मौका
कॉलेजों में बची हुई सीटों को भरने के लिए अब 26 अगस्त को दोबारा से पोर्टल को खोला जाएगा और कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। अगर विद्यार्थी इस मेरिट लिस्ट में भी नाम आने पर अपनी फीस जमा नहीं करवाते है तो उनके पास दाखिला लेने का कोई विकल्प नहीं बचेगा।
- दो कट ऑफ लिस्ट के बाद ये है दाखिले की स्थिति
1- जनता कॉलेज दादरी-
कोर्स का नाम- आवेदन किया- सीटें- अब तक दाखिले हुए
1. बीए- 1417-560-301
2. बीएससी नॉन मेडिकल- 258-160-63
3. बीएससी एक्चुरियल साइंस- 19-80-5
4. बीएससी मेडिकल- 73-80-19
5. बीकॉम- 102-160-49
6. बीएससी नॉन मेडिकल सेल्फ फाइनेंस- 39-80-7
2-एपीजे महिला कॉलेज दादरी
कोर्स का नाम- आवेदन किया -सीटें- दाखिले हुए
श्1. बीए- 502-400-151
2. बीकॉम- 30-80-17
3. बीएससी नॉन मेडिकल- 45-80-13
3-राजकीय कॉलेज दादरी
कोर्स का नाम- आवेदन किया -सीटें- दाखिला हुए
1. बीए- 510-240-67
2. बीकॉम- 30-80-02