फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर लगाने के 6 माह बाद भी बिजली निगम ने नहीं दिए कनेक्शन, किसान परेशान

विज्ञापन
बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन की मांग को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे निमली के किसान। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम की लेट लतीफी से निमली के किसान परेशान हैं। इन किसानों का कहना है कि उनके ट्यूबवेल चलाने के लिए बिजली निगम ने खंभे लगाकर ट्रांसफार्मर तो रखवा दिए, लेकिन छह माह बाद भी किसानों को कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इसके चलते उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सीटीएम नरेंद्र कुमार से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सीटीएम से मिलते हुए किसानों ने बताया कि कनेक्शन न होने के चलते उन्हें फसलों की बिजाई व सिंचाई में दिक्कतें आ रही हैं। वो लंबे समय से इस समस्या का झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिजली निगम ने करीब छह माह पहले वहां बिजली के पोल गाड़कर ट्रांसफार्मर तो लगवा दिए, लेकिन अधिकारी कनेक्शन करवाना भूल गए। कनेक्शन के लिए वे कई बार बिजली निगम के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अब तक नतीजा सिफर है।
इसी समस्या के लेकर सोमवार को गांव निमली के किसान लघु सचिवालय पहुंचे और वहां उन्होंने उपायुक्त प्रीति के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले से अवगत करवाते हुए कनेक्शन दिलवाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने पहुंचे किसान बिजेंद्र, अजीत, महावीर, सतबीर, जयभगवान, विजय कुमार, दिलबाग, सतीश, ओमप्रकाश, दिनेश आदि ने बताया कि गांव निमली में 36 किसानों को ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन दिए जाने थे जिसके लिए 36 ट्रांसफार्मर भी लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

- चार बार मिले एक्सईएन और एसडीओ से
किसानों ने बताया कि बीते छह माह के दौरान वे चार बार बिजली कनेक्शन के लिए बिजली निगम के एक्सईएन व एसडीओ से भी मिल चुके है लेकिन इसके बावजूद उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। जब भी वे अधिकारियों के पास जाते हैं तो उन्हें दो-तीन में कनेक्शन देने का आश्वासन दे दिया जाता है जबकि धरातल पर इसे पूरा नहीं किया जाता।
विज्ञापन

इस संबंध में किसान सोमवार को मुझसे मिले थे। बिजली निगम अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-नरेंद्र कुमार, सीटीएम, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें