फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांसद के आदेश के 29 माह बाद भी हॉटलाइन से नहीं जुड़ा एमसीएच और दो सीएचसी

विज्ञापन
 शहर स्थित मातृ शिशु अस्पताल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सांसद धर्मबीर सिंह के आदेश देने के 29 माह बाद भी शहर का मातृ-शिशु अस्पताल और जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हॉटलाइन से नहीं जुड़े हैं। अहम बात यह है कि यहां पर जेनरेटर की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग इन केंद्रों को हॉटलाइन से जोड़ने का एस्टीमेट तैयार कराने के लिए बिजली निगम को पत्र लिख चुका है, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। बता दें कि जिले में 17 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से दादरी नागरिक अस्पताल और बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही हॉटलाइन से जुड़ा है। शहर के एमसीएच (मातृ-शिशु अस्पताल) के अलावा झोझूकलां और गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब तक हॉटलाइन से नहीं जुड़े हैं।
अक्तूबर 2022 में सांसद धर्मबीर सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हॉटलाइन से जोड़ने का आदेश दिया था। अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक सांसद के आदेश का पालन नहीं हुआ है। तीनों स्वास्थ्य केंद्र इस समय पूर्णतया बिजली निगम की आपूर्ति पर निर्भर हैं। अब आने वाले समय में बिजली खपत बढ़ेगी और लोड बढ़ने के कारण बिजली निगम को पावर कट भी लगाने पड़ेंगे। उस स्थिति में सीधे तौर पर इन स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन



13 माह पहले भेजी थी 17 जेनरेटर की मांग

बिजली संबंधी समस्या को देखते हुए दिसंबर 2023 में स्वास्थ्य विभाग ने 17 जेनरेटर की डिमांड मुख्यालय भेजी थी। 13 माह से अधिक समय बीतने के बाद भी यह मांग पूरी नहीं हुई है। अब स्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम को आपसी तालमेल कर जल्द से जल्द इन स्वास्थ्य केंद्रों को हॉटलाइन से जोड़ने की जरूरत है ताकि मरीजों को दिक्कतें न हो और स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रहें।


पावर कट लगने पर 8 डिलिवरी हट की सेवाएं हाेंगी प्रभावित

सीएचसी और पीएचसी पर ग्रामीण शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति होती है। जिले की आठ पीएचसी पर डिलिवरी हट सुविधा है और दिन के समय पावर कट लगने पर यहां की सेवाएं प्रभावित होंगी। ऐसे में विभाग को समय रहते इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।



सीएचसी को हॉटलाइन से जुड़वाने के लिए एस्टीमेट तैयार होना है और इसके लिए हमने बिजली निगम को पत्र लिखा हुआ है। एस्टिमेट आते ही मुख्यालय भेजकर आगामी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। - डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, दादरी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें