फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निर्माण सामग्री के वाहनों का शहर में प्रवेश बंद, बाजारों में पानी का छिड़काव करवाया शुरू

Mon, 23 Oct 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 300-400 एक्यूआई पहुंचने के चलते दादरी प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके मद्देनजर और ग्रेप के निर्देश पर बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए डीसी मनदीप कौर ने दो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने एकतरफ जहां शहर में निर्माण सामग्री वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है तो दूसरी ओर शहर में पानी का छिड़काव भी शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

जिलाधीश मनदीप कौर ने श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना यानी ग्रेप के निर्देश पर बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए दोनों निर्देशों के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। जिलाधीश ने आदेश दिए है कि अब निर्माण सामग्री से संबंधित कोई भी वहां शहर से आवागमन नहीं कर सकेगा। इनमें सामग्री से भरे और खाली दोनों तरह के वाहन शामिल हैं।
वहीं, डीसी ने शहर में पानी का छिड़काव भी शुरू करवा दिया है। मनदीप कौर ने बताया कि हाल ही में दिल्ली का प्रदूषण 300 से 400 के बीच पहुंच गया है, जोकि श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना ग्रेप के तहत दूसरे स्तर में आता है। श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना ग्रेप के अनुसार प्रदूषण के बढ़ते प्रत्येक स्तर के लिए निर्धारित प्रकिया है। इस प्रकिया के अनुसार ही जिले में जरूरी कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत बाजारों में पानी का छिड़काव शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन


- अब ये रहेगा निर्माण सामग्री वाले वाहनों का रूट
डीसी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्माण सामग्री वाला कोई भी खाली वाहन केवल झज्जर-दादरी मार्ग से समसपुर बाईपास और फिर रावलधी बाईपास होते हुए नए बाईपास से जा सकेंगे। निर्माण सामग्री से भरे वाहन लोहारू चौक, रावलधी चौक, चिड़िया मोड़ व महेंद्रगढ़ चौक आदि से शहर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। रोहतक रोड पर जाने के लिए वाहन को लोहारू चौक से नया बाईपस होते हुए रावलधी बाईपास पहुंचना होगा। इसी प्रकार झज्जर व दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को लोहारू चौक, नया बाईपास व रावलधी बाईपास होते हुए समसपुर बाईपास जाना होगा। जिन वाहनों को भिवानी रोड पर जाना है वे लोहारू चौक से भिवानी की तरफ मुड़ सकते हैं। जिलाधीश ने आदेशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करने को भी कहा है।

- इन बिंदुओं और क्षेत्रों पर भी रहेगा फोकस
श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना यानी ग्रेप के दूसरे स्तर के प्रदूषण को लेकर जारी निर्देशों के अनुसार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के साथ पानी का छिड़काव करना होता है। इसके दौरान हेवी ट्रैफिक, हॉट स्पॉट व प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष फोकस करना होता है। सीएंडडी साइट पर डस्ट नियंत्रण के लिए निरंतर नजर रखी जाती है। निर्बाध बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित करना होता है ताकि जेनरेटर चलने से होने वाले प्रदूषण से बचा जा सके।

प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ये कदम उठाए गए है। जिलावासियों से अपील है कि वो कोई भी ऐसी गतिविधि न करें जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़े। खासकर कचरा जलाने से बचें।
विज्ञापन

-मनदीप कौर, डीसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें