फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दंपती पर किया चाकू से हमला, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। घिकाड़ा निवासी एक दंपती ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। हमले में घायल पति-पत्नी को सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सदर थाना पुलिस ने उनके बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घिकाड़ा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 12 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे वो अपने घर पर टीवी देख रहा था। उसी दौरान गांव निवासी सुनील उसके घर में घुस आया। घायल ने बताया कि सुनील के हाथ में चाकू था और जब उसने देर रात उससे घर में घुसने का कारण पूछा तो वो गाली-गलौज करने लगा। उसी दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वो घायल हो गया। सुरेंद्र ने बताया कि उक्त शख्स ने उसकी पत्नी की छाती पर भी चाकू से वार किया जिसमें उसकी पत्नी भी घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
वहीं, घायल पक्ष ने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। इसके कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल दंपती को परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें