फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर में घुसकर सास-बहू को पीटा, माथे पर पिस्तौल भी तानी

Mon, 08 May 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। घर मे घुसकर द्वारका निवासी सास-बहू से मारपीट करने मामला सामने आया है। उनका आरोप है कि युवकों ने उन्हें बिना वजह पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल कांता देवी ने बताया कि पांच मई को शाम छह बजे वह अपनी सास के साथ घर में काम कर रही थी। उसी दौरान उनके दो पड़ोसी और चार अन्य युवक कुल्हाड़ी व डंडे लेकर उनके घर आए। उन्होंने आते ही उनको गाली देना शुरू कर दिया। इतने में एक युवक ने उसकी सास के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
महिला का आरोप है कि बाकी युवकों ने उसकी डंडों से पिटाई की। इसके बाद एक युवक ने उसके माथे में पिस्तौल लगाकर उसके पति और बेटे के बारे में पूछा। उनके घर में न होने के आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और घर में तोड़फोड़ कर वहां से चले गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दादरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें