फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तय समय पर हो एएसडीडी वोटर से वितरण गणना प्रपत्र का एकीकरण

Tue, 24 Nov 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और विश्वसनीय बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। ऐसे में एएसडीडी वोटर से 30 नवंबर तक गणना प्रपत्र वितरण और एकीकरण का कार्य पूरा किया जाए। इसके लिए सभी अधिकारी और बीएलओ आपसी समन्वय से कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि एसआईआर के तहत जारी सभी नोटिस पर सुनवाई की तिथि बढ़कर अब 15 दिसंबर हो गई है। ऐसे में यह कार्य हर हाल में 15 दिसंबर तक पूरा किया जाए।
विज्ञापन

नोटिस सुनवाई के कार्य में हो पूरी पारदर्शिता
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत जारी नोटिस पर सुनवाई का कार्य जारी है। शेष नोटिस की सुनवाई 15 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। संबंधित जनप्रतिनिधि तक नोटिस ले जाने पर, उन्हें सुनवाई का अवसर देने और हर मामले का नियम के हिसाब से निपटान करने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि सभी मामलों का निस्तारण तय नियमों और प्रक्रिया के हिसाब से ही किया जाए।

फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों का भी हो समय पर निपटान
उन्होंने अधिकारियों को एसआईआर के दौरान प्राप्त फॉर्म 6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने से संबंधित बंटवारे के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है। इन आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए।
राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई है दावा-आपत्तियों की सूची
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जिला सहित विधानसभा पंजीयन अधिकारी के स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। दावों और आपत्तियों से संबंधित सूचियां हर हफ्ते राजनीतिक पार्टियों के पहुंचने के साथ साझा की जा रही हैं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों की सुपर चेकिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिलाभर में सभी पोलिंग बूथ पर तैनात हैं बीएलओ

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2026 तक जारी प्रारूप मतदाता सूची में कुल 3 लाख 71 हजार 963 मतदाता दर्ज हैं। जिले के सभी 518 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की तैनाती की गई है। इनके कार्यों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन की ओर से पुनरीक्षण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि अभियान के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का समय समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें