फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में उद्योग लगने से पैदा होंगे रोजगार के अवसर : सुनील डूडीवाला

Mon, 08 Jul 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सांवड़ में आयोजित परिवार मिलन समारोह में पहुंचने पर सुनील डुडीवाला का स्वागत करते ग्रामीण। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास विभाग के प्रबंध निदेशक सुनील डूडीवाला के नेतृत्व में सांवड़ गांव में परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सामाजिक पहलुओं, समस्याओं व जिले की जरूरतों पर मंथन किया गया।
सुनील डूडीवाला ने दादरी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में लघु उद्योग स्थापित करवाने के अपने निश्चय को दोहराया व उपस्थित जनसमूह से सामूहिक रूप से भागीदारी निभाने का आश्वासन लिया। उन्होंने कहा कि यदि दादरी के ग्रामीण क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना होती है, तो हमारे आसपास के क्षेत्र में रोजगार सृजन होगा और अन्य उद्योग पनपने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये समारोह हमें एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन

आयोजन के तहत सुनील डूडीवाला ने सांवड़, हिंडोल, लांबा, कोहलावास, झिंझर, मिसरी व बौंद आदि गांवों के युवाओं से मुलाकात की और सामाजिक एकता कायम रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम सामाजिक भाईचारे को और मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर हिंडोल सरपंच सुधीर शर्मा, रानीला सरपंच संजीत परमार, झिंझर सरपंच रामफल शर्मा, सौंप सरपंच प्रदीप कुमार, पूर्व सरपंच मदन परमार, पंवार खाप-6 प्रधान ऋषिराज नंबरदार, बास गांव के पूर्व सरपंच रमेश, प्रभु सिंह, पूर्व सरपंच रामकिशोर शर्मा, पूर्व बीडीसी मेंबर अशोक शर्मा, पूर्व सरपंच रामपाल परमार, पूर्व सरपंच राजकुमार, दीपक रानीला व आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें