फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कर्मचारियों का धरना, आज करेंगे एक्सईएन कार्यालय का घेराव

Thu, 29 Jan 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की जनस्वास्थ्य शाखा की ओर से कौशल रोजगार के कर्मचारियाें के समर्थन में संचालित धरना बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता ब्रांच सचिव सत्यवीर लहरी ने की। इस दौरान फैसला लिया गया कि 29 जनवरी को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष दिलबाग बजाड़, रिटायर्ड कर्मचारी संघ व सीआईटीयू जिला संयोजक राजकुमार ने बताया कि एचकेआरएन में लगे कर्मचारियों की सेवा 10 से 15 साल की हो चुकी है। सरकार ने उनकी नौकरी सुरक्षित करने की घोषणा कर रखी है। अधिकारी तानाशाही करते हुए आनाकानी कर रहे है, जबकि पूरे प्रदेश में कर्मचारियों की जाॅब सिक्योरिटी हो चुकी है। दादरी मंडल में 550 कर्मचारी हैं। राजकुमार ने कहा कि अगर कोई हल नहीं निकलता है तो 29 जनवरी से आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने पर देवेंद्र भागवी, जगबीर, विनोद, विरेंद्र, पवन अटेला, संदीप, राजेश, नरेंद्र छपार, नितेश तिवाला, समरजीत झिंझर, चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें