चरखी दादरी। सीआईटीयू की जिला कमेटी की बैठक सर्वकर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कमलेश भैरवी ने की। कमलेश भैरवी ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि कर्मचारी लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण विरोध करेंगे। इसको लेकर 21 मार्च को सीआईटीयू की बैठक होगी।
बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने, पक्की भर्ती करने, मजदूरों के श्रमे कानून में बदलाव, अग्निवीर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी व ग्रामीण चौकीदारों की मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कुंगड़, जिला सचिव सुमेर सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार घिकाड़ा, मिड-डे-मील यूनियन जिला प्रधान बबली, भूप सिंह, रोशन लाल आदि ने सुझाव रखे।