फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चुनावी ड्यूटी पर गए कर्मचारी, मंडी में नहीं हुई बाजरे की खरीद

Thu, 03 Oct 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अनाज मंडी में सरकारी खरीद शुरू होने के दूसरे दिन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगने से बाजरे की खरीद नहीं हो पाई। मार्केट कमेटी ने मंडी में बिक्री के लिए फसल लेकर आए 55 किसानों को गेटपास जारी कर उनका अनाज आढ़तियों के पास रखवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि दूसरे दिन मंडी में 1355 क्विंटल बाजरा पहुंचा और दो दिनों के अंदर 2,480 क्विंटल की आवक दर्ज की गई। बुधवार को खरीद एजेंसी हैफेड के कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगने के चलते बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। वहीं, किसानों का फसल लेकर मंडी पहुंचने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।
दरअसल, मार्केट कमेटी को आदेश मिलने के बाद मंगलवार दोपहर से दादरी मंडी में बाजरे की खरीद शुरू की गई थी। पहले दिन जहां 1,125 क्विंटल बाजरे की आवक हुई तो दूसरे दिन आवक बढ़कर 1,355 क्विंटल पहुंच गई। दो दिनों में कुल 92 किसानों को गेटपास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

फसल लेकर मंडी पहुंचें किसान गांव तिवाला निवासी रितेश ने बताया कि किसी कारणवश फसल का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज नही करवा पाया था, अब आढ़ती को ही फसल बेचने होगी। वहीं गांव पातुवास निवासी किसान उमेद का कहना है कि मंडी में फिलहाल कम किसान आने के कारण सभी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन आवक और किसानों की संख्या बढ़ने पर देखा जाएगा कि कमेटी कर्मचारी कैसा रवैया अपनाते हैं।
विज्ञापन



खरीद एजेंसी हैफेड के कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगने के चलते बाजरे की खरीद नहीं पाई है। अब चुनाव के बाद ही खरीद सुचारू रूप से शुरू हो पाएगी।
विद्यासागर, सचिव, चरखी दादरी मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें