बैठक में शामिल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में वीरवार को किसान सभा, सीआईटीयू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए उनकी आलोचना की गई। बीज विधेयक, बिजली विधेयक 2025 को जनविरोधी करार दिया गया।
बैठक में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। नौ मार्च को जिले में आने वाले सीपीआईएम राष्ट्रीय जत्थे के आगमन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के जिला चेयरमैन बिजेंद्र सांगवान, सीआईटीयू जिला कन्वीनर राजकुमार घिकाड़ा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ सचिव मनोज कुमार व जिला प्रधान यशपाल सांगवान ने की।
ओमप्रकाश ने बताया कि 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राजकीय पदों पर स्थायी भर्तियां करने की मांग की गई। इस मौके पर सुरेंद्र मोठसरा, कैप्टन सत्यवान सिंह, बिजेंद्र सांगवान, महाबीर सिंह रानीला, नरेंद्र कुमार झींझर, कैप्टन रामफल, विरेंद्र पहलवान, जयभगवान मौजूद रहे।