फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कर्मचारियों ने मांगों के लिए प्रदर्शन कर विधायकों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Fri, 28 Jul 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले शहर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े सरकारी विभागों के कर्मचारी रोजगार्डन में एकत्रित हुए। बाद में जिला प्रधान कृष्ण कुमार की मौजूदगी में दादरी व बाढड़ा विधायकों के कार्यालयों में जाकर उनकी मांगों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। इससे पूर्व कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने दादरी विधायक सोमबीर सांगवान से मुलाकात की।
विज्ञापन

विधायक नैना चौटाला के उपस्थित न होने पर कार्यालय सचिव मंदीप से बातचीत की। नैना चौटाला के सचिव ने लिखित में कर्मियों को बताया कि विधायक ने सीएम कार्यालय को उनकी मांगे भेज रखी हैं। विधायक सोमबीर सांगवान ने आश्वासन दिया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलकर कर्मियों की जायज मांगों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो विधानसभा में भी मांगों को उठाएंगे।
कर्मियों की मांगों में लिपिक वर्ग का वेतनमान 35400 करना, सेवाएं नियमित करने, समान वेतन भत्ते व सुविधाएं देना, दो साल की सेवा आधार पर सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना,समान काम-समान वेतन देना, एक्स ग्रेशिया व अन्य सभी लाभ देना, कौशल रोजगार निगम को भंग करना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य कोषाध्यक्ष सुखदर्शन सरोहा, बौंदकलां ब्लाॅक प्रधान सन्नी, बाढड़ा प्रधान मास्टर मनोज, झोझूकलां प्रधान रामपाल,राजेश लांबा, उप महासचिव विजय लांबा, विरेंद्र सांगवान, सतबीर सरोहा, किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कुंगड़, आशा वर्कर यूनियन राज्य उपप्रधान कमलेश भैरवी, आंगनबाड़ी यूनियन जिला प्रधान सुनीता रामबास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें