फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलीभगत कर आंगनबाड़ी केंद्र पर 21.800 कि.ग्रा. चीनी का किया गबन, 4 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बीड़ भैरवी आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन के रूप में पहुंची चीनी में गबन करने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से मंगलवार को की गई जांच में 21.800 किलोग्राम चीनी का गबन पाया गया। इस पर संज्ञान लेते हुए सीडीपीओ गीता सहारण ने राशन पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्टर के चालक व हेल्पर समेत आंगनबाड़ी सुपरवाइजर व कार्यकर्ता के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए चारों के खिलाफ धारा 409 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सीडीपीओ गीता सहारण ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्धारित से कम मात्रा में राशन पहुंचाया जा रहा है। इस आधार पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में उनकी टीम बीड़ भैरवी आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची। वहां चीनी के दो कट्टे रखे मिले। सीडीपीओ ने बताया कि इन कट्टों में कुल 100 किलोग्राम चीनी होनी चाहिए थे, लेकिन वजन के दौरान एक कट्टे में 38.200 किलोग्राम और दूसरे में 40 किलोग्राम चीनी पाई गई। सीडीपीओ ने बताया कि ट्रांसपोर्टर जगरूप के चालक योगेश और हेल्पर सुंदर समेत आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुमन देवी और कार्यकर्ता चमेली ने मिलीभगत 21.800 किलोग्राम सरकारी चीनी का गबन किया है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुपरवाइजर के चार केंद्र मिले सही
चेकिंग के लिए पहुंची टीम ने सुपरवाइजर सुमन के अधीन आने वाले चार और गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों को चेक किया। इस दौरान चरखी, भैरवी, बिरही और खेड़ी बूरा आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन स्टॉक के अनुसार पूरा पाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के निरीक्षण के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी गई। मैंने इस संबंध में सदर थान पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गीता सहारण, सीडीपीओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें