फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, कई मकानों में बिजली उपकरण जले

Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के सैनीपुरा मोहल्ले की गली में ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शार्ट-सर्किट होने से कई मकानों में बिजली चालित उपकरण जल गए। बस्ती के लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत की है। बाद में सिटी पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान ट्रांसफार्मर की जगह बदलवाने की भी मांग की गई। बिजली के लटकते तार भी ठीक करवाने की मांग की। बस्ती के निवासियों ने ज्ञापन में बताया कि ट्रांसफार्मर गली के मोड़ पर लगा हुआ है जिससे रास्ता बाधित हो रहा है। आवागमन में दिक्कत हो रही है। दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने ज्ञापन में बताया कि ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट के कारण राहुल के घर की बिजली फीटिंग जल गई। मकान में बिजली चालित उपकरण फ्रीज, इन्वर्टर, एलईडी आदि भी जल गए। इसी प्रकार देवराज के घर में पानी मोटर जल गई। ज्ञापन देने वालों में देवराज, राहुल, धर्मपाल, मनोज, संजय, मुकेश, हरीश, इंद्र जयभगवान, मोनू बुधराम, ईश्वर और सूरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें