फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खराब मौसम में चरमराई बिजली व्यवस्था, हर रोज 30 स्ट्रीट लाइटें भी हो रहीं खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आंधी व बारिश में बिजली आपूर्ति व सड़कों पर लगी लाइटों में फॉल्ट से शहर के लोगों को पिछले काफी दिनों से परेशानी बनी हुई है। वहीं, फॉल्ट ठीक करने में कर्मचारियों को भी दिक्कत आ रही है। बारिश के साथ तेज हवा के दबाव की वजह से लाइन पर काम करना भी आसान नहीं होता। मौसम सामान्य होने पर ही फॉल्ट ठीक हो पाते हैं। उधर, जब मौसम साफ हो जाता है और तापमान 40 डिग्री को पार कर जाता है तो बिजली निगम को लोड बढ़ने पर पावर कट लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम खराब बना रहता है। कभी बारिश तो कभी हवा के दबाव की वजह से बिजली की लाइनों में फॉल्ट आ रहे हैं। पेड़ों की वजह से भी ट्रिपिंग हो जाती है। बारिश की बूंदें तारों पर गिरने से स्पार्किंग होने लगती हैं, जिससे लाइन ब्रेक डाउन कर जाती हैं। पिछले तीन दिनों से समस्या ज्यादा बन रही है। लाइनों में बार-बार फॉल्ट आ रहे हैं। ट्रांसफार्मर भी ट्रिपिंग कर रहे हैं।
कर्मचारियों को फॉल्ट ठीक करने में दोगुना समय लग रहा है। शहर में छोटे व बड़े 2100 बिजली ट्रांसफार्मरों के जरिये बिजली की आपूर्ति की जा रही है। शहर को 12 फीडर में बांट रखा है ताकि लोड न बढ़ने पाए।
विज्ञापन



- बारिश से पंद्रह प्रतिशत बिजली लोड हुआ कम
जब तापमान 40 डिग्री को पार कर जाता है तो पावर सब स्टेशन के मेन पावर ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है जिससे पावर कट लगाने पड़ते हैं। ताकि पावर ट्रांसफार्मर जल न जाए। रात के समय लोड ज्यादा बढ़ रहा था। हालांकि बारिश से मौसम में परिवर्तन आने से पंद्रह फीसदी बिजली लोड कम हुआ है।


खराब मौसम की वजह लाइन ब्रेक डाउन कर जाती हैं। ठीक करने में समय लग जाता है। तापमान ज्यादा बढ़ने पर लोड बढ़ जाता है, इस वजह से पावर कट लगाने पड़ते हैं। बारिश के बाद लोड कुछ कम हुआ है।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम



इस मौसम में स्ट्रीट लाइटों में खराबी आ जाती है। हमारी टीमें प्रतिदिन लाइटों को ठीक कर रही है। एक दिन में औसतन 25 से 30 लाइटें ठीक की जा रही हैं।
बिजेंद्र सिंह, एलआई, नगर परिषद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें