फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

Thu, 20 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली कार्यालय परिसर में काले बिल्ले लगाकर रोष जताते बिजली कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। जुई रोड स्थित उपमंडल बिजली कार्यालय परिसर में बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने बैठक कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा पूर्व में आंदोलन के दौरान मानी गई मांगों को अब तक लागू नहीं किए जाने पर कड़ा रोष जताते हुए सुबह 9 से 11 बजे तक काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन की बैठक की अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष सुभाष द्वारका ने की जबकि संचालन कर्मचारी नेता प्रविंद्र भांडवा ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार नगर पालिका और हरियाणा अग्निशमन केंद्र के कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है।
13 मई 2026 को सरकार और कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी यूनियन हरियाणा नगर पालिका और हरियाणा अग्निशमन केंद्र के कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करती है।
विज्ञापन

इसी के तहत प्रदेशभर के बिजलीघरों पर कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया। यूनिट अध्यक्ष सुभाष द्वारका ने कहा कि सरकार कर्मचारियों से किए गए समझौते को जल्द लागू करे।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो बिजली कर्मचारी भी उनके आंदोलन में मजबूती से साथ खड़े होंगे। इस अवसर पर कैशियर कृष्ण बिसलवास, गुलशन बाढड़ा, संदीप श्यामपुरा, सुरेश भांडवा, रामौतार, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें