फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घरेलू और कृषि फीडरों का मेंटेनेंस करेगा बिजली निगम

Tue, 17 Feb 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में लगा बिजली ट्रांसफार्मर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम घरेलू व कृषि फीडरों की रबी सीजन की फसलों की कटाई होने के बाद मेंटेनेंस करेगा ताकि आने वाले गर्मी सीजन में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी परेशानी नहीं होने पाए। गर्मी सीजन में बिजली की खपत 10 से 15 प्रतिशत बढ़ जाती है। जिले भर में 354 फीडर हैं। जिले में 11 हजार 190 बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वैसे तो हर साल बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। आवासीय मकानों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बिजली चालित उपकरणों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में बिजली की खपत ज्यादा बढ़ रही है। आजकल सौर ऊर्जा आधारित बिजली निर्माण के प्रति उपभोक्ताओं का खासा रुझान बढ़ा है। उपभोक्ता सौर ऊर्जा आधारित बिजली तैयार कर बिजली निगम को भी दे रहे हैं। बिजली निगम को खपत के ज्यादा बढ़ने पर आपूर्ति में विस्तार एवं सुधार भी करना पड़ रहा है।
इस समय खेतों में रबी की फसलें खड़ी हैं, इस वजह से लाइनों व ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हो पा रही है। मार्च अंत तक सरसों की कटाई का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद 20 अप्रैल तक गेहूं की कटाई का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद निगम लाइनों की मेंटेनेंस करेगा। ट्रांसफार्मरों में तेल आदि की मात्रा की जांच कर नया डाला जाना है ताकि ट्रांसफार्मर ठीक प्रकार से आउटपुट देेते रहे। निगम बारी-बारी से फीडर के हिसाब से मेंटेनेंस का काम पूरा करेगा। गांवों में लाइनमैन की मदद ली जाएगी। मेंटेनेंस के तहत जरूरत अनुरूप पुरानी तारों को बदला भी जाएगा। अतिरिक्त नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

गर्मी सीजन में बिजली निगम डिविजन स्तर पर काफी संख्या में ट्रांसफार्मर को रिजर्व भी रखता है ताकि अचानक जरूरत पड़ने पर बदला जा सके। निगम की योजना है कि गर्मी सीजन में कोई भी लाइन ब्रेकडाउन न कर पाए। फॉल्ट कम से कम आएं और उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें