फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली निगम ने गर्मी सीजन को देखते हुए समय-साारिणी में किया बदलाव

Sun, 03 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम ने गर्मी सीजन को देखते हुए समय-साारिणी में बदलाव किया है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को शाम सात से सुबह साढ़े छह व दिन में 12 से साढ़े चार बजे तक की आपूर्ति की जाएगी। बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन धारकों को दिन में 11 से शाम सात बजे तक तीन फेस व शाम को साढ़े सात से रात 11 बजे तक एक फेस आपूर्ति की जाएगी। नई समयसारिणी ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि व घरेलू फीडरों के लिए लागू की गई है। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का पुराना शेड्यूल लागू रहेगा।
विज्ञापन


दिन के समय बंद की थी सप्लाई
फसल कटाई सीजन के दौरान बिजली चालित ट्यूबवेल की सप्लाई दिन के समय बंद की गई थी। फसल कटाई के समय ट्यूबवेल के लिए बिजली की सप्लाई रात के समय की गई थी। जिले में करीब पांच हजार बिजली चालित ट्यूबवेल हैं जिनके जरिए किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। खासकर रेतीला एरिया जहां जमीनी पानी का स्तर काफी नीचे है वहां किसान बिजली की मोटर से पानी का उठान करते हैं। कई भागों में तो जलस्तर 300 फीट नीचे होने पर किसानों को दो मोटर लगाकर पानी का उठान करना पड़ता है तब जाकर सिंचाई हो पाती है। अब बिजली ट्यूबेवल के लिए दिन के समय आठ घंटे बिजली दी जाएगी। पहले रात के समय आपूर्ति की जा रही थी।

ये बनाया गया शेड्यूल
घरेलू उपभोक्ताओं को शाम सात से सुबह साढ़े 6 व दिन में 12 से साढ़े चार बजे तक की आपूर्ति की जाएगी। बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन धारकों को दिन में 11 से शाम सात बजे तक तीन फेस व शाम को साढ़े 7 से रात 11 बजे तक एक फेस आपूर्ति की जाएगी। जिन भागों में ट्यूबवेल ज्यादा संख्या में हैं वहां किसानों ने खेतों में ही रिहायशी मकान बना रखे हैं। करीब 50 गांवों में खेतों में 20 से 30 घरों की ढाणियां बसी हुई हैं जिनमें निगम 11 हजार वोल्टेज की लाइन से एक फेस की बिजली आपूर्ति भी करता है। 11 हजार वोल्टेज की लाइनें से निगम अब शाम सात से सुबह साढ़े छह बजे तक आपूर्ति करेगा। इसी प्रकार दिन के समय 12 से साढ़े चार बजे तक आपूर्ति की जाएगी। निगम की यह समयसारिणी लागू हो गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंटे व ट्यूबवेल के आठ घंटे बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्सन:
गर्मी सीजन को देखते हुए आपूर्ति के समय में बदलाव किया गया है। अब दिन के समय भी पर्याप्त मात्रा में बिजली दी जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए आठ घंटे दिन के समय बिजली दी जाएगी। गर्मी में उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। -राम सिंह, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें