फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन 4 मार्च से दिल्ली में : उपायुक्त

Thu, 27 Feb 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होगा सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन 4 व 5 मार्च को इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट नई दिल्ली में होगा। इसकी अध्यक्षता नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे। जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ज्ञानेश कुमार के सीईसी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से यह पहला ऐसा सम्मेलन है। पहली बार सीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक डीईओ और एक ईआरओ को नामित करें। वैधानिक प्राधिकरण के रूप में सीईओ, डीईओ और ईआरओ राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुनीश शर्मा ने बताया कि यह दो दिवसीय सम्मेलन राज्य के चुनाव अधिकारियों को विचार मंथन व एक दूसरे के अनुभवों से सीखने का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन आधुनिक चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी। इसमें आईटी वास्तुकला, प्रभावी संचार, सोशल मीडिया पहुंच को बढ़ाना और चुनावी प्रक्रियाओं में विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका शामिल है।
विज्ञापन

दूसरे दिन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ पिछले दिन के विषयगत चर्चाओं पर अपनी-अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराता है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्राप्त निष्कर्ष भविष्य के चुनावी प्रबंधन को और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें