जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 19वें कोरोना संक्रमित की मौत होने की पुष्टि की है। 90 वर्षीय मृतका रावलधी गांव की रहने वाली थी। वह हिसार के एक अस्पताल में गत 28 नवंबर से उपचाराधीन थी। वहीं, बुधवार को 12 नए कोरोना पॉिजिअव केस मिले हैं और इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि 29 संक्रमित बुधवार को डिस्चार्ज किए हैं।
सीएमओ ने बताया कि नए 12 केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 1351हो गई है। बुधवार शाम तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 84 हजार 438 सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 4127 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 213 हो गई है। अब तक जिले में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बुधवार को पांच संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे।
डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि बुधवार को 905 सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि रावलधी निवासी 90 साल की कोरोना संक्रमित महिला की हिसार में मंगलवार शाम मौत हुई है। महिला गत 28 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। बुधवार को शहर के विवेक नगर निवासी 36 साल की महिला, रामपुरा निवासी 70 साल की महिला, बिरही कलां निवासी 28 साल का युवक, रमालवास निवासी 50 साल का व्यक्ति, पैंतावास कलां निवासी 67 साल की महिला, काठमंडी निवासी 32 साल का व्यक्ति, बाला वाला मंदिर के समीप रहने वाला 54 साल का व्यक्ति, सुभाष चौक निवासी 38 साल का व्यक्ति, बैंकर कॉलोनी निवासी 66 साल का व्यक्ति, रोहतक रोड के समी रहने वाला 59 साल का व्यक्ति और शहर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है।