फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रुदड़ौल में जोहड़ में डूबने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव रुदड़ौल में पशुओं को पानी पिलाने गए बुजुर्र्ग की पैर फिसलने से जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक का दादरी सिविल अस्पताल मेें पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

गांव रुदड़ौल निवासी 65 वर्षीय सुमेर सिंह भैंस को पानी पिलाने के लिए जोहड़ पर गया था। इसी बीच जोहड़ के किनारे उसका पैर फिसल गया। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने जोहड़ में छलांग लगाकर बुजुर्ग की खोजबीन शुरू की लेकिन गहराई में चले जाने की वजह से हाथ नहीं लग सका
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम व भिवानी से खोजी कुत्तों को मंगवाया गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दादरी के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें