फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दुकान में घुसकर हमला करने, नकदी लूटने के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने दुकान में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने और नकदी व सोने की अंगूठी लूटने के मामले में आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग किया गया डंडा बरामद किया गया है। पुलिस चौकी चिड़िया प्रभारी अजीत सिंह ने शुक्रवार को वारदात में शामिल धोलिया उर्फ धोलु उर्फ प्रभुकांत निवासी गोच्छी जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 30 मार्च को पुलिस चौकी चिड़िया को नागरिक अस्पताल, दादरी से सूचना मिली कि गांव रामनगर निवासी शशि मारपीट में घायल अवस्था में उपचाराधीन है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए।
शिकायतकर्ता शशि ने बताया कि वह राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास चिड़िया-दादरी रोड स्थित अपनी पेंट की दुकान पर बैठा था। दोपहर करीब 2:30 बजे एक कैंपर वाहन उसकी दुकान के सामने आकर रुका, जिसमें से कई युवक लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और हॉकी लेकर दुकान में घुस आए। उक्त लोगों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी तथा दुकान के गल्ले से लगभग 83 हजार रुपये निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को उसके चाचा विजयपाल ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस चौकी चिड़िया में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें