जिले में वीरवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में तीन महिलाएं भी हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 21 संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया है। 8 नए केस मिलने और 21 संक्रमितों को डिस्चार्ज करने की पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है।
सीएमओ ने बताया कि वीरवार को रंगीला हनुमान मंदिर क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, मैहड़ा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, लोहारू रोड निवासी 50 वर्षीय महिला, रोहतक चौक निवासी 65 साल की महिला और बस स्टैंड क्षेत्र निवासी 39 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।
डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि वीरवार शाम तक जिले से 54 हजार 175 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 52898 की रिपोर्ट निगेटिव और 845 की पॉजिटिव आई है। अभी 130 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 645 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 195 उपचाराधीन हैं। सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। वीरवार को 713 सैंपल लिए गए हैं।