फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीएम मोदी पर दिए बयान के विरोध में फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sat, 10 Feb 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए भाजपा पदाधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन

राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन करने के उपरांत राहुल गांधी के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष किरण कलकल व ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव बक्शीराम सैनी ने अपना विरोध जताया।


ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री नवीन सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को कोई भी बयान देने से पहले अच्छी तरह से सोचना चाहिए। जब प्रधानमंत्री स्वयं को सार्वजनिक रूप से ओबीसी वर्ग में जन्मे होने की बात मंच के माध्यम से देश के समक्ष कह चुके हैं तो राहुल गांधी के इस बयान से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला नहीं है। अगर कांग्रेस यह सोचती है कि इस तरह के बयान के जरिए ओबीसी वर्ग की सहानुभूति हासिल कर वोट बैंक बढ़ा लेगी तो यह गलतफहमी होगी। इस मौके पर जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, रवि गर्ग, उपाध्यक्ष वितिन सांगवान, सचिव ओमबीर महराणा, कुलदीप गांधी, मंडल अध्यक्ष नितीश ऐरन, मुंशीराम साहू, सत्यवान मोड़ी, कार्यालय प्रभारी मनबीर चौधरी, केदारनाथ, अमित यादव, रामकुमार, मनोज सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें