फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए लिपिक यूनियन नेता।
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने मांगों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन जिला प्रधान वीरेंद्र सांगवान ने कहा कि पंचकूला में ओपीएस की मांग को लेकर जुटे हजारों कर्मियों पर जिस प्रकार लाठीचार्ज व आंसूगैस के गोले छोड़े गए उसकी कड़े शब्दों की निंदा की जाती है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता विरेेंद्र सांगवान ने कहा कि वित्त विभाग पत्र जारी करके लिपिक का काम केवल डायरी डिस्पैच व रिकॉर्ड रखना बता रहा है जबकि लिपिक एचआरएमएस पोर्टल पर कर्मचारी की ज्वाइनिंग, रिलिविंग, सर्विस-बुक अपडेट करना, वेतन, जीआइएस, अर्जित अवकाश, जीपीएफ के बिल, आरटीआई, सीएम विंडोज व अन्य सभी प्रकार की पेमेंट व परचेजिंग के बिल निपटान का काम करता है।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार से 35400 रुपये वेतनमान देने की मांग की गई है। विजय लांबा ने कहा कि 22 फरवरी को हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन शिक्षा सदन पंचकूला में रोष प्रदर्शन कर निदेशक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगी। इस अवसर पर जिला सचिव उषा देवी, उप प्रधान यशपाल, महेंद्र सिंह, जगत सिंह, अतुल डागर, अरविंद, कर्मवीर, चांद, धर्मेंद्र, पिंकी, सुनीता, कविता, नीतू, रामपाल शर्मा, कृष्ण शर्मा, महाबीर, रोहतास, धर्मवीर, सतपाल, सुरेंद्र दहिया, अशोक, राजवीर, निरुद्दीन, रविश, विशाल, इंद्रजीत, रमेश व कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें