फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने 6 उड़नदस्ते किए गठित

Sun, 26 Feb 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। परीक्षा के मद्देनजर डीसी प्रीति ने केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू कर दी है। इस बार जिले के 35 केंद्रों पर दसवीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस साल जिले के 3455 विद्यार्थी दसवीं की और 4039 बारहवीं की परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगवाए हैं जबकि 6 उड़नदस्ते भी गठित किए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन और शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते अलग से नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि वर्ष 2023 में नकलरहित बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार भी यह प्रयास रहेगा कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 35 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 28 राजकीय स्कूलों में व 7 निजी स्कूलों में हैं।
उन्होंने बताया कि नकलरहित परीक्षा संपन्न करवाई जाएगी। इसके लिए पुलिस बल की मदद भी ली जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग से विभाग ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगवाए गए हैं, ताकि अंदर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और परीक्षा की गरिमा भंग न हो।
विज्ञापन

- शिक्षा विभाग के ये रहेंगे उड़नदस्ते
एक उड़नदस्ता जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट का रहेगा। इसके अलावा दादरी और बाढड़ा एसडीएम के दो उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। एक-एक उड़नदस्ता बोर्ड चेयरमैन और सचिव का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें