फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एजुकेशन लिपिक स्टाफ एसोसिएशन ने प्रदर्शन के सूचनार्थ डीईओ को सौंपा नोटिस

Mon, 05 Jan 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हरियाणा एजुकेशन लिपिक स्टाफ एसोसिएशन के सदस्य डीईओ को नोटिस सौंपते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा एजुकेशन लिपिक स्टाफ एसोसिएशन की जिला कमेटी ने प्रदर्शन की सूचनार्थ डीईओ को नोटिस सौंपा। इससे पूर्व बैठक डीईओ कार्यालय में जिला प्रधान यशपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ब्लाक बौंद कलां सहसचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग की नीतियों और लंबित मांगों के विरोध में 11 फरवरी को शिक्षा सदन, पंचकूला में हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कमेटी सदस्यों ने डीईओ धर्मेंद्र चौधरी को निदेशक के नाम नोटिस सौंपा गया है। प्रांतीय उप महासचिव विजय लांबा ने कहा कि शिक्षा विभाग की ढुलमुल और भेदभावपूर्ण कार्य प्रणाली का खामियाजा फील्ड क्लर्क लंबे समय से भुगत रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि नियमों को दरकिनार कर जबरन लागू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी के कारण कई क्लर्क पिछले पांच वर्षों से घर से दूर कार्य करने को मजबूर हैं। कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। विजय लांबा ने कहा कि फील्ड में कार्यरत क्लर्क 32 साल की सेवा के बाद भी उसी पद से रिटायर हो रहा है, जबकि डायरेक्टर कार्यालय में कार्यरत क्लर्क उसी अवधि में डिप्टी डायरेक्टर के पद तक पहुंच जाता है। जिला प्रधान यशपाल ने बताया कि लिपिक पदोन्नति के करीब 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। पदोन्नति से संबंधित फाइलें डायरेक्टर कार्यालय में धूल फांक रही हैं। इस अवसर पर उप अधीक्षक रामकरण, धर्मबीर, सुशील, संतोष, सुरेश, गायत्री, कविता, अनिता, विरेंद्र, महाबीर यादव, नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें