फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 गांवों में खुलेंगी ई-लाइग्रेरी, वित्त विभाग ने आवंटित किया बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। सीएम घोषणा के तहत क्षेत्र के 60 गांवों में ई-लाइब्रेरी खोलने को सरकार के वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। गत आठ जुलाई को सीएम की रैली में सांसद धर्मबीर सिंह ने ई-लाइब्रेरी खोलने की मांग की थी ताकि युवाओं को अपने नजदीक पुस्तकालय की सुविधा मिल सके और वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन

सभी 60 गांवों में ई लाइब्रेरी के लिए वित्त विभाग की ओर से बजट आवंटित कर दिया गया है। दी केंद्रीय सहकारी बैंक भिवानी के चेयरमैन सुधीर चांदवास ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गांव काकड़ौली सरदारा, बेरला, द्वारका, गोविंदपुरा, निमड़ बडेसरा, गोपी, कारीतोखा, लाडावास, कुब्जानगर, डाढ़ी बाना, दगड़ौली, झोझूकलां, आबिदपुरा, बडराई, कलाली, कादमा, दूधवा, ऊण, तिवाला, नौरंगाबास जाटान, झोझू खुर्द, शीशवाला, चिड़िया, पैंतावास कलां, घसौला, मोड़ी, बौंद खुर्द, सांवड़, रानीला, अचीना, मिर्च, मानकावास, सारंगपुर, मकड़ाना, महराणा, कोहलावास, भागेश्वरी, मिसरी, बिगोवा, चरखी, सांजरवास, कासनी, फौगाट, बौंदकलां, इमलोटा, लोहरवाड़ा, गोठड़ा, निमड़ी, ऊण, बास, भागवी, पातुवास, संतोखपुरा, कमोद, झिंझर, पांडवान, अटेला कलां, छपार, रामनगर, नरसिंहवास, खेड़ी बत्तर, सांतरोड़ व ढाणी फौगाट सहित 60 गांवों लाइब्रेरी खुलेंगी। इस संबंध में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को लाइब्रेरी खुलने से सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें